रुद्रप्रयाग, मार्च 22 -- आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए डीडीएमए लोनिवि के मजदूरों द्वारा पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। मजदूर बर्फ हटाते हुए छोली लिंचौली से बड़ी लिंचौली और थारू कैंप के बीच पहुंच गए हैं। हालांकि लगातार खराब मौसम से मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होली के बाद लोनिवि द्वारा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया, इसके लिए 50 मजदूरों की टीम पैदल मार्ग में बर्फ हटाने में जुटी। इन मजदूरों द्वारा अभी मजदूरों के जाने लायक रास्ता तैयार किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ग्लेशियर आने से बर्फ अधिक हैं वहां कई बार मुश्किलों के बीच काम चल रहा है। शनिवार को भी मौसम खराब हुआ जिसके चलते मजदूरों को परेशानियां उठानी पड़ी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि मजदूर लिंचौली से थारु कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.