ढाका, फरवरी 10 -- बांग्लादेश सरकार को दीपू दास की लिंचिंग के दो महीने बाद उनके परिवार की याद आई है। चुनाव से पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उनके परिवार के लिए 25 लाख टका की सहायता राशि का ऐलान किया है। यह राशि दीपू दास के परिवार के लिए घर बनाने के लिए दी गई है। बता दें कि दीपू दास की पिछले साल 18 दिसंबर को मयमनसिंह में भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके शव को आग लगा दी गई थी। क्या हुआ था दीपू दास के साथउस समय की रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उस पर हमला किया गया, एक पेड़ से बांध दिया गया और आग लगा दी गई। इस घटना को सांप्रदायिक हिंसा के रूप में वर्णित किया गया था। अंतरिम सरकार ने कहा कि दीपू दास अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। साथ ही परिवार के पुनर्वास के लिए लंबी अवधि के आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.