सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सीतामढ़ी। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने की। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आप सभी जिम्मेदार पदों पर आसीन हैं तथा लिंग निर्धारण एवं भ्रूण हत्या जैसे अवैध एवं अमानवीय कृत्यों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पूर्णतः अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि जिले में लिंगानुपात को संतुलित एवं सुधारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है...