सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में एनएसएस की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की अग्रणी पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार व संचालन प्रोग्राम आफिसर डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से लड़कियों के प्रति भेदभाव को खत्म करने के लिए लड़कियों को शिक्षित और सशक्त होना बहुत जरूरी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे लड़कियां राजनैतिक और आर्थिक शक्ति हासिल की कर सकती हैं। डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने इस अभियान से राष्ट्रीय लिंग अनुपात, माध्यमिक शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन, संस्थागत प्रसव में हो रही बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.