बरेली, फरवरी 15 -- बहेड़ी। मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही युवक युवक का मोबाइल हैक हो गया और खाते से 50 हजार रुपये उड़ गए। खाते से पैसे निकलने के बाद उसने इसकी सूचना थाने में दर्ज कराई है। ग्राम रम्पुरा निवासी हरीश कुमार के अनुसार उसके मोबाइल पर दोस्त के नाम से एक लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। युवक का कहना है कि मोबाइल हैक होने के बाद उसके खाते से 50 हज़ार रुपये निकल गए। ठगी होने पर युवक ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर करने के बाद थाने में सूचना दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...