रांची, जुलाई 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू निवासी दीप प्रजापति के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब दो लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना पांच जुलाई की है। दीप प्रजापति ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को उन्हें उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उस लिंक को डाउनलोड करने के बाद उनके दो खातों से सात बार में करीब दो लाख रुपए की निकासी हो गई। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। इसके बाद वह थाना गए और मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...