फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लिंक एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। सदर तहसील के बाद अमृतपुर तहसील में भी एक किसान से रजिस्ट्री कराई गई है। उम्मरपुर के किसान जंगबहादुर से सवा तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई है। लिंक एक्सप्रेस वे लगभग जिले के तीन दर्जन गांवों से होकर निकलेगा। जिले में लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद अपने जिले के लोगों को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिलने लगेगी। लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण को जमीनों के अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत सदर तहसील के सिरमौरा के किसान से चार बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराकर की जा चुकी है। कुछ दिन पहले अमृतपुर तहसील के गांव उम्मरपुर के जंगबहादुर की सवा तीन बीघा जमीन की भी रजिस्ट्री कराई गई थी। अमृतपुर तहसील के अंतर्गत लगभग 10 गांव के किस...