बुलंदशहर, जनवरी 22 -- बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला प्रशासन को 950 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी प्राप्त हो चुकी है। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे जनपद बुलंदशहर की पांच तहसीलों से होकर गुजरेगा। इनमें स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और डिबाई तहसील शामिल हैं। एक्सप्रेस-वे का मार्ग कुल 39 गांवों से होकर निकलेगा, जहां के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार करीब 8 हजार से अधिक किसानों की लगभग 677 हेक्टेयर भूमि इस परियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.