नवादा, अप्रैल 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठंडी जल धारा ला नीना के प्रभाव से नवादा जिले का मौसम अगले पांच दिनों तक बादल और बारिश वाला ही रहने की आशंका है। इस कारण आगामी 19 अप्रैल तक नवादा जिला येलो अलर्ट जोन में रहेगा, जबकि 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दिन नवादा ग्रीन जोन में हो जाएगा। वर्तमान हालात में जिले में अभी मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवा का भी संकट बना रहेगा। मौसम के ऐसे मिजाज को देखते हुए भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना बिहार द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधि का पूर्वानुमान एवं इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.