गुमला, जून 8 -- गुमला, संवाददाता। जिले के पालकोट प्रखंड के नौ पंचायतों में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विशेष कृषि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान नामकुम रांची के निदेशक डॉ.अभिजीत कर्ण ने आदिवासी समाज की पारंपरिक कृषि पद्धतियों की सराहना करते हुए कहा कि लाह की खेती आदिवासी समाज के लिए सोने के समान है। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन, उसकी बाजार संभावनाएं और इससे आयवृद्धि के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़कर आदिवासी समाज की आजीविका को सशक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के प्रधान वैज्ञानिकडॉ. संजय कुमार ने मोटे अनाज (मिलेट्स) और धान की उन्नत खेती पर जानकारी दी। उन्होंने...