लाहौर, मार्च 7 -- पाकिस्तान के लाहौर शहर को लेकर मान्यता है कि इसे भगवान राम के पुत्र लव के नाम पर बसाया गया था। इसके अलावा कसूर शहर को उनके दूसरे बेटे कुश के नाम पर बसाया गया था। कांग्रेस नेता और बीसीसीआई के पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने लाहौर यात्रा के दौरान लव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की है। वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं और इस दौरान वक्त निकालकर लव की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इसके बारे में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, 'लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से। पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है।' इसके आगे वह लिखते हैं, 'लाहौर के प्राचीन क़िले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.