दुमका, फरवरी 15 -- लावा कांसा भूंजकर हरिद्रालेपन रस्म के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव की हुई शुरूआत -वर के रूप में बाबा बासुकीनाथ और दूल्हन माता पार्वती को मांगलिक गीत गाकर श्रद्धालुओं ने उबटन लगाकर किया हरिद्रालेपन जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हरिद्रालेपन की रस्म के साथ हुई। इस अवसर पर विवाहोत्सव के मांगलिक गीतों और शहनाई की धून से शिव की नगरी बासुकीनाथ गूंज उठी। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत शनिवार को संयत एवं लावा कांसा भुंजने के कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर यजमान बने एसडीओ कौशल कुमार, मंदिर प्रभारी कुंदन भगत के हाथों से विधिकरी फुलेश्वर कुंवर, ज्योतिष कुंवर एवं उनके स्वजनों ने समस्त वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराएं। हरिद्रालेपन एवं लावा-कांसा...