चतरा, अक्टूबर 14 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित कोलकोले पंचायत के ग्राम मड़वा और भुसाड़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद गांव में बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया था, जिसके बाद डी.डी.सी., एस.पी. और जनप्रतिनिधियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्द ही गांव में विकास कार्य शुरू होंगे। लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इस दौरान ग्राम मुखिया राजेश कुमार साव ने कहा कि उन्होंने कई बार अपने निजी खर्च से गांव की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराया, ताकि लोगों को असुविधा न हो, लेकिन अब स्थिति और भी खराब होती जा रही है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.