चतरा, जनवरी 9 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अवैध पोस्ते की खेती के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान कुल 26 एकड़ भूमि में लगी पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कोलकोले में 11 एकड़ और बिशुनपुर गांव में वन भूमि पर लगे 15 एकड़ में अफीम की अवैध खेती पाई गई थी, जिसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीली फसलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 350 एकड़ वन भूमि पर लगी अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में एसएसबी, जिला पुलिस तथा वन विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.