चतरा, जनवरी 13 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों नशेड़ियों के कारण आम लोग परेशान हैं। ये नशेड़ी शराब, गांजा और सिगरेट पीने के लिये कभी स्कूल परिसर तो कभी मंदिर परिसर तक पहुंच जा रहे हैं। स्थिति यह है कि इन नशेड़ियों के द्वारा शराब और चिकन की पॉलिथिन आदि स्कूल के बरामदे व मंदिरों के चबूतरों पर ही छोड़कर चले जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंच रही है। रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर परिसर में शराब की बोतलें और चिकन की प्लास्टिक छोड़ दी। जिससे ग्रामीणों में ऐसे लोगों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल रही हैं। इसी तरह पूर्व में मॉडल स्कूल परिसर में भी शराब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.