चतरा, फरवरी 3 -- लावालौंग प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त डाटा के अनुसार अब तक पुलिस ने 874 एकड़ वन भूमि पर लगी अवैध अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। यह अभियान मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के भुसाड़, आरसेलटांड़, होसीर, बरहेद, हरदीपुर, चानो, गरहे, हरहद, सुलमा, कोलकोले खुर्द, टिकुलिया, नावाडीह, कोटारी, हेडुम, पसांगम, इचाहार, बिसुनपुर, सांभे, मड़वा सिलदाग, खनगड़ा, सीकरी, हुटरू और सेरका समेत कई गांवों में अभियान चलाकर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 ट्रैक्टर मौके प...