जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। अंत्योदय एक अभियान द्वारा जमशेदपुर से मिलने वाले लावारिस शवों का 21 सितंबर रविवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट में सामूहिक श्राद्धकर्म, पिंडदान, तर्पण और हवन किया जाएगा। इसके साथ ही लावारिस शव के अंतिम संस्कार में पूरे वर्ष अंत्योदय एक अभियान की सहायता करने वाले पार्वती शमशान घाट के प्रबंधक और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। अभियान के प्रवीण सेठी ने बताया कि, अंत्योदय द्वारा एक वर्ष में जितने शव (महिला पुरुष और बच्चे) की अंतिम संस्कार कराया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए वर्ष में श्मशान घाट में पूजा और श्रद्धा भोज आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के दिन अंत्योदय एक अभियान शुरू हुआ था और अभी तक करीब 400 लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.