अयोध्या, फरवरी 1 -- अयोध्या संवाददाता। अलग-अलग जगह से बिहार प्रान्त की दो किशोरियां लावारिस हाल में मिली हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। सूचना देकर दोनों के परिजनों को यहां बुलवाया है। परिजनों के आने के बाद दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इंदौर-पटना एक्सप्रेस में तैनात टीटीई एसके वर्मा को ट्रेन में एक लावारिश किशोरी दिखी तो उन्होंने किशोरी को अपने पास बुला पूछताछ की। पूछताछ में 14 वर्षीय किशोरी ने खुद को बिहार प्रान्त के छपरा जनपद स्थित सारन थाना क्षेत्र के घेघटा गोविंदचक्र का निवासी बताया। जिसके बाद टीटीई ने किशोरी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार राय ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचितकर किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। किशोरी को चाइल्ड हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.