रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में लगातार लावारिस मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर भीम आर्मी के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पालिका में धरना दिया। भीम आर्मी ने शहर की सड़कों और गलियों को लावारिस मवेशियों से मुक्त कराने की मांग की। शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष, सितारगंज निवासी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि लावारिस मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हो चुके हैं। शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों की उपस्थिति जाम की स्थिति पैदा करती है, खासकर शाम और रात के समय। इसके अलावा, फसलों को भी भारी नुकसान हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.