बागेश्वर, मार्च 19 -- लावारिस जानवरों से जिला मुख्यालय से लेकर ग्राीमण क्षेत्र के लोग परेशाान हैं। परेशान किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लावारिस जानवर तीन महीने से उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। उन्होंने इन जानवरों को कई बार गोसदन भेजने की मांग कर दी है, लेकिन आज तक उनकी मांगों की अनसुनी की जा रही है। न्याय पंचायत रवाईंखाल के ग्राम मंगरु प्रहरी, बिजोरीझाल के लोग बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने से लावारिस जानवर उनकी खेती चौपट कर रहे हैं। इन जानवरों को लोग वाहनों में लाकर यहां छोड़ रहे हैं। किसने छोड़ा इसका पता आज तक नहीं चल पाया है, लेकिन यही जानवर अब उनके लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। जानवरों ने फसल के अलावा उनके सब्जी उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.