बांका, फरवरी 13 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंकड़े बताते हैं कि विगत 40 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 21 लोगों की जान जा चुकी है। जनवरी माह में 15 मौतों की प्राथमिकी बांका यातायात थाना में दर्ज हुई, जबकि फरवरी माह में अबतक 6 लोगों की मौत अलग-अलग हादसों में हो चुकी है। यानी औसतन हर दो दिनों में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक नौ महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 133 प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें 139 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 123 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल थीं, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। कई मामलों में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि "गोल्डन ऑवर" में उपचार मिलने से कई जि...