मुरादाबाद, मार्च 29 -- चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के सभी माता मंदिरों को सजाया गया है। रंगाई-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। लाल बाग स्थित काली माता के दोनों मंदिरों पर विशेष भीड़ रहती है। यहां लाल बाग पुलिस चौकी से माता के भवन तक रास्ता वन वे कर दिया गया है। जबकि नवरात्र का मेला रामगंगा किनारे दूर तक फैलकर लगेगा। लाल बाग स्थित काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि ने बताया मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। माता के भवन के दोनों ओर के द्वार बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन कराए जाएंगे। माता के भवन में प्रसाद चढ़ाने के लिए तीन से चार सेवक रहेंगे। प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से रहेगी। लाल बाग स्थित सिद्धपीठ नौ देवी काली माता मंदिर के महंत राम गिरि ने बताया कि श्रद्धालुओें का प्रवेश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.