नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बेंगलुरु के कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप के सीईओ सीजे रॉय की खुदकुशी के मामले में कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक छापेमारी से एक महीने पहले ही उन्होंने टैक्स से संबंधित कार्रवाई के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट में याचिका फाइल कर रॉय ने दावा किया था कि आयकर विभाग के उनके विभाग की जा रही कार्रवाई गलत और गैरकानूनी है। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली। उनकी मौत के बाद लाल स्याही से लिखा हुआ 9 पेज का सूइसाइड लेकर मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही वह मानसिक रोग विशेषज्ञ से भी मिलने गए थे।नोट में क्या लिखा था सीजे रॉय ने जो 9 पेज का नोट लिखा था उसनमें अपने कारोबार और वित्तीय लेनदेन के बारे में लिखा था। शुरू में उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि यह उनका...