संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। सरयू नदी लगातार एक सप्ताह से बढ़ रही है, तो वहीं अब कुआनो के जलस्तर में भी वृद्धि शुरू हो गई। सरयू नदी अब लाल निशान के करीब पहुंचने को आतुर है। शुक्रवार की सुबह को नदी लाल निशान से महज 40 सेमी नीचे रही। जिस गति से जलस्तर में वृद्धि हो रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन के भीतर नदी का जलस्तर लाल निशान को पार हो जाएगा। धनघटा तहसील के करीब डेढ़ दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है। गुरुवार की सुबह आठ बजे के रिपोर्ट में नदी का जलस्तर 78.950 मीटर रहा। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के रिपोर्ट में नदी का जलस्तर 79.000 मीटर पर पहुंच गया। यहखतरे के निशान 79.400 से महज 40 सेमी नीचे है। लगातार बढ़ रहे सरयू नदी के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.