अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने देश के तीन प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों दिल्ली के लाल किला, कुतुब मीनार और आगरा के किला पर अपना दावा ठोककर प्रशासन को हैरत में डाल दिया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के इस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र भेजे हैं। इसमें अजीबोगरीब मांगें और आरोप लगाए गए हैं। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले अकबर ने 29 सितंबर और 24 नवंबर को पीएमओ आईजीआरएस पर ये प्रार्थना पत्र भेजे। पहले पत्र में उसने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार और आगरा का किला उसकी निजी संपत्ति है। उसने पीएमओ से इन तीनों स्मारकों को खाली कराकर उसे सौंपने की मांग की है। इसके अलावा, उसने यह विकल्प भी दिया है कि यदि यह संभव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.