पटना, फरवरी 13 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक बयान के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हमलोग के रहते बिहार में बीजेपी की सरकार कैसे बन सकती है? अब इसपर बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू पर पलटवार किया है। विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव रहेंगे या नहीं लेकिन बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'एनडीए की सरकार का आना तय है। लालू प्रसाद यादव रहेंगे या नहीं रहेंगे ये तय नहीं है लेकिन एनडीए का आना तय है और लालू प्रसाद यादव जी आपका रहना कोई आवश्यक भी नहीं है। क्योंकि बिहारी शब्द को आपने गाली बनाया बिहारी को लज्जित किया। इसलिए उन्माद पैदा कर भाई-भाई को लड़ाया है। बिहार को बर्बाद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.