बेगुसराय, मई 8 -- बीहट, निज संवाददाता। तेघड़ा विधानसभा के बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार में बुधवार को राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय सह राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव समाजवाद के नेता हैं और हम-सब उनके कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कहा विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। बूथ मजबूत होगा तभी बूथ जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे। महिला राजद नेत्री मनीषा प्रजापति ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट महिलाओं को आरक्षण के अनुरूप दिया जाए। राजनीति में भागीदारी से महिला मजबूत होगी। प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी बिहार में है। यहां सामाजिक न्याय के लिए लोग तरस रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.