पटना, जून 21 -- लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वे आरजेडी के गठन से लेकर अब तक इस पद पर बने हुए हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन रविवार को जारी हो जाएगा। सोमवार 23 जून को लालू इस पद के लिए नामांकन करेंगे। एक बार फिर उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कोई बदलाव नहीं होने वाला है। पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जून को कर दिया जाएगा। आरजेडी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.