पटना, अगस्त 23 -- चुनाव वाले बिहार में सियासी पारा हाई है। महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और दुर्योधन की एंट्री हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने लालू यादव को धृतराष्ट्र तो तेजस्वी यादव को दुर्योधन करार दिया है। कहा है कि दुर्योधन का राजा बनने का सपना पूरा नहीं हुआ। वही हालत तेजस्वी यादव की होगी। बिहार की जनता समझती है कि वे राजा बने तो महाभारत ही करेंगे। गिरिराज सिंह ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद व्याकुल भारत बन गए हैं। उनकी स्थिति धृतराष्ट्र वाली हो गई है। वे किसी भी प्रकार से अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाना चाहते हैं। लेकिन जिन लोगों ने महाभारत देखा है वे जानते हैं कि धृतराष्ट्र अपने बेटे दुर्योधन को राजा नहीं बनवा पाए। क्योंकि उसकी सोच और नीतियां ही गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.