पटना, मार्च 26 -- पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन कहा है कि लालू प्रसाद को भारत रत्न नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार रत्न मिलना चाहिए। बुधवार को जारी बयान में मंत्री ने कहा कि राजद में सिर्फ चाटुकारिता, चापलूसी और लालू चालीसा पढ़ने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों द्वारा एक सजायाफ्ता व्यक्ति के लिए भारत रत्न देने की मांग करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अपने आका को खुश करने और टिकट पाने के लिए राजद नेता सदन में कुछ भी कर सकते हैं। इन लोगों की सोच सिर्फ परिवार और पार्टी तक की सीमित है। ये लोग बस धर्म और जाति का चोला पहनकर लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं। जानवरों का चारा खाने और गरीबों की जमीन हड़पने वाले लोगों के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान की मांग करना इनकी और पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। देश के सम्मान का अपमान करना राजद के हर कार्यकर्ता में बसा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.