जमशेदपुर, जून 12 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने ओल्ड एज होम, साकची में सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को फल वितरित किए और प्रत्येक बुजुर्ग को Rs.500 की आर्थिक सहायता राशि दी। साथ ही सभी ने लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के राजद जिला अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, राज्य नेत्री मंजू साह, वरिष्ठ नेता कमलदेव सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय, दीपक भट्टाचार्य सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...