पटना, मई 16 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को अंदर और बाहर से घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। जंगलराज और भ्रष्टाचार जैसे राजनीतिक मुद्दे लालू परिवार के खिलाफ भाजपा और एनडीए के सदाबहार हथियार हैं लेकिन भाजपा के नेता अब उनके बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को लड़ाने की ताक में हैं। नीतीश कुमार सरकार में भाजपा कोटे से दोबारा मंत्री बने जीवेश मिश्रा ने परिवार की परंपरा का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि लालू यादव के परिवार ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को धोखा दिया। याद दिला दें कि तेज प्रताप खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव को अर्जुन बताते रहे हैं। हाजीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को कहा- "धोखा तेज प्रताप के साथ हो रहा है। तेज प्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.