पटना, जून 11 -- वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी है। बुधवार को उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी। वे सामाजिक न्याय के योद्धा, गरीबों की आवाज और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी का संघर्ष, उनका साहस और उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती है। उनके लिए राजनीति सिर्फ सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा रही है। उन्होंने गरीबों को अपने अधिकार के लिए लड़ना सिखाया। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि लालू प्रसाद हम सभी के लिए आदर्श, गौरव और मार्गदर्शक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.