पटना, जून 17 -- हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान करने वाले लालू प्रसाद कर्पूरी ठाकुर और रमई राम तक का उपहास उड़ाते थे। बाबा साहेब के अपमान के लिए उन्हें अविलंब दलित समाज से माफी मांग कर प्रायश्चित करना चाहिए। श्री सुमन ने कहा कि बिहार की राजनीति के सामंत लालू प्रसाद जानबूझ कर दलितों और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं। राजद कार्यालय में कूड़े के ढेर में फेंकी गई बाबा साहेब की तस्वीर हो या फिर लालू प्रसाद को भेंट किए तैलचित्र का निरादर, बिहार का दलित समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार के दलितों का नरसंहार हुआ। अनेक घटनाओं में सैकड़ों दलित मारे गए, मगर तत्कालीन सरकार उन्हें भयभीत कर वोट साधती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.