पटना, फरवरी 23 -- बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान काफी चढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर भी तेज है। अब जदयू ने एक पोस्टर के जरिए पूरे लालू परिवार पर एक साथ निशाना साधा है। दरअसल जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को दिखाया गया है। सभी की तस्वीर इस पोस्टर में है। लालू परिवार के तस्वीरों वाली इस पोस्टर में लिखा गया है, 'लालू के बच्चों का भविष्य बनाने के चक्कर में.आप अपने बच्चों का भविष्य खराब ना करें।' इस तस्वीर को शेयर करते हुए जदयू के आधिकारिक हैंडल पर लिखा गया है, 'जंगलराज के सूत्रधार लालू यादव के बच्चों का भविष्य सँवारने के चक्कर में आप अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.