पटना, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी लालू प्रसाद यादव की तरह कभी झुकने वाली नहीं है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 2015 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें साजिश के तहत मुकदमों में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि जिस समय का मामला बताया जा रहा है, उस वक्त वे नाबालिग थे, इसके बावजूद राजनीतिक दुर्भावना से उन्हें निशाना बनाया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं पर जिस तरह से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उससे राजद डरने वाली नहीं है। पार्टी को जनता का सहयोग, कार्यकर्ताओं का समर्थन और वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिल रहा है, उसी के बल पर पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.