पटना, मार्च 10 -- रालोजपा व दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि लालू प्रसाद हमारे जैसे हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वे सामाजिक न्याय के सशक्त हस्ताक्षर हैं। यही नहीं वे बिहार ही नहीं पूरे देश के करोड़ों दलित, पिछड़ों, शोषितों एवं अल्पसंख्यक समाज की आवाज हैं। इनके सबसे बड़े नेता हैं। इस समय भीमराव आंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांत और विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा हैं। इसके पहले श्री अग्रवाल पार्टी का होली शुभकामना संदेश लेकर सोमवार को लालू प्रसाद से उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मिले। बाद में पत्रकारों से बातचीत उन्होंने कहा कि वे पार्टी का संदेश लेकर लालू यादव से मिले थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव भी उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.