रांची, मई 3 -- रांची। पुंदाग स्थित लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पीके ठाकुर बीते 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से विदाई दी गई। उन्होंने इस विद्यालय को अपनी 34 वर्षों तक की सेवा दी। विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुकुल तनेजा, राजेश मेहरा, रवि पराशर, उप प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार, पुष्पा शेराफिन, विनोद माकन पस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...