मुरादाबाद, जनवरी 29 -- मुरादाबाद। मंगलवार रात चोर लालबाग स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर का दानपात्र, पीतल के कई घंटे, माता का त्रिशूल, आरती में प्रयोग की जाने वाली थालियां, माता की सोने की नथ समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह तड़के मंदिर के पुजारी पंडित राजीव शर्मा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे पाए। अंदर जाकर देखा तो समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जानकारी पाकर हिंदू संगठन के अभिनव भटनागर, राजकुमार, नन्हे, बबलू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। सभी में जबरदस्त गुस्सा था। उनका कहना था कि मंदिर में चोरी करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। हंगामा होने पर मुगलपुरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने पुजारी से घटना के संदर्भ में जानकारी हासिल की। इसके बाद गुस्साए श्रद्धालुओं को शीघ्र से शीघ्र चोरों की गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.