रांची, सितम्बर 28 -- रांची। दुर्गापूजा महोत्सव पर लालपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिर 1880 में जमालपुर राजपरिवार के रायबहादुर ठाकुर दास जायसवाल द्वारा निर्मित कराया गया था। प्रतिवर्ष दुर्गापूजा की परंपरा का निर्वाह हो रहा है। वर्तमान में देखरेख राय साहब लक्ष्मीनारायण जायसवाल के पौत्र नवीन जायसवाल के साथ पुजारी राजेश पंडित, अरविंद पंडित, धर्मनाथ शाह, सोहन ठाकुर और भीम साव द्वारा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...