देवघर, फरवरी 15 -- मधुपुर। प्रखंड के जभागुड़ी पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव में दो दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, घनश्याम, अरविंद कुमार, पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार, संजय शर्मा, मो. अल्लाउद्दीन अंसारी, मुखिया मोहन किस्कू, मुखिया नीलम किस्कू, शीला देवी, पंकज पीयूष, ऐनी टुडू, कुंदन कुमार भगत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और नगाड़ा बजाकर किया। इसके पूर्व अखाड़ा टीम व ग्रामीणों द्वारा मंत्री हफीजुल हसन का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऐनी टुडू और आनंद मरांडी ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि लालपुर की तरह हर गांव में हरियाली हो, इसका प्रयास करूंगा। लालपुर की तरह मधुपुर के हर गांव को हरापुर बनाने की दिशा में हमारा प्रयास होगा। जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई के लिए ...