हरिद्वार, फरवरी 18 -- हरिद्वार के लालढांग स्थित लालढांग में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मलखंब कोच योगेश्वर सिंह के निर्देशन में छात्र वासु, मोर सिंह, प्रिंस, मयंक और मोहित ने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर विधानसभा, संसदीय क्षेत्र होते हुए राज्य स्तर तक संपन्न हुई। अंतिम चरण में छात्रावास के खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.