गंगापार, जनवरी 8 -- लालगोपालगंज। कस्बे के जेठवारा रोड पर वर्षों से जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा दूसरे दिन भी कसता रहा। गुरुवार को अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोबारा शुरू की गई। बुधवार को जहां कार्रवाई शाम होने की वजह से रोक दी गई थी, वहीं से गुरुवार सुबह पुनः बुलडोज़र गरजा। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर 40-40 फीट के दायरे में किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान टिन शेड, छप्पर, छतों के बाहर निकले बार्जे ही नहीं, बल्कि पक्के फर्श तक उखड़वा दिए गए, जिससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। दिनभर चली इस सख़्त कार्रवाई से पूरे कस्बे में हड़कंप का माहौल रहा। दुकानदारों और कब्जाधारकों में भय का माहौल देखा गया, वहीं आम राहगीरों ने सड़क चौड़ी होने और जाम से राहत मिलने की उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.