गंगापार, जनवरी 7 -- लालगोपालगंज, संवाददाता। कस्बे में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेठवारा मार्ग पर बुलडोजर चलवाया। तिराहा से स्टेशन रोड तक सड़क के दोनों ओर 40-40 फीट तक किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। दोपहर से शुरू हुई यह कार्रवाई शाम करीब 5:30 बजे तक चली, जिससे पूरे कस्बे में अफरातफरी का माहौल बना रहा।प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जेठवारा मार्ग पर बने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, कई लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटा। हालांकि प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक न चली और निर्धारित दायरे में मौजूद सभी अतिक्रमण हटाए गए। हालांकि यह अतिक्रमण कस्बे के एचडीएफसी बैंक तक ही हो सका। बताया गया कि कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा हा...