हाजीपुर, जुलाई 23 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज प्रखंड में 4280 एकड़ में धान की फसल लगाने का लक्ष्य था। परंतु वर्षा की कमी के कारण मात्र 55 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई है। अधिकतर किसान वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, कि वर्षा हो तो फिर धान रोपनी की जाए। पिछले सप्ताह दो दिन वर्षा होने पर धान की रोपनी जोर शोर से शुरु हुई थी। पर वर्षा रुक जाने के कारण फिर धान रोपने का काम रुक गया है। इक्का दुक्का किसान बोरिंग से पटवन कर धान रोप रहे हैं। किसानों ने बताया कि यदि वर्षा नहीं हुई तो आगे धान रोपने से कोई फायदा नहीं है। जितनी रोपनी हुई है उसी को बचाना मुश्किल होगा। इस सीजन में बीते सप्ताह मात्र दो दिन वर्षा हुईं है। धान रोपने का मुख्य समय बीत रहा है। वर्षा की प्रतीक्षा में धान का बिचड़ा बड़ा हो गया है। बहुत से खेत तक अभी भी सिंचाई की कोई व्यवस्था नह...