हाजीपुर, जुलाई 13 -- लालगंज। संवाद सूत्र बाइक सवार अपराधियों की गोली से लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर गांव के रामईश्वर राय का बेटा अभिषेक कुमार ऊर्फ लोहवा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली उसके पेट में लगी है। गोली पेट में लगने के बाद आर-पार हो गई। बताया जाता है कि घायल युवक भी बाइक पर सवार था। उसके साथ तीन लड़के मौजूद थे। घटना के संबंध में सबसे पहले पता चला कि लालगंज महाविद्यालय के पास गोली चलने की घटना हुई है। इसके बाद बताया गया कि पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली दूसरे बाइक पर सवार युवकों पर फायर कर दिया। घायल युवक अभिषेक कुमार की मां ने बताया कि बेटा घर से लालगंज जाने की बात कहकर निकला था। इसी बीच हमलोगों को गोली मारे जाने की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.