हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज के एबीएस कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वैशाली जिला के सभी प्रखंडों के विद्यालयों से चयनित अंडर-14,अंडर-17 एवं अंडर-19 के छात्र-छात्राओं ने भाग ले रहे है। खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबॉल, एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर दौड़, चक्का फेंक, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, बुशू,चेस, बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट,साइकलिंग आदि प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। बीते बुधवार और गुरुवार को हुई खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर-14 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वही शुक्रवार को हुई खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर-17 और-19 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुक्रवार को खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 के छात्...