हाजीपुर, जून 21 -- लालगंज। संवाद सूत्र मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वही किसानों में खुशी का माहौल है। बुधवार की रात, गुरूवार की शाम और शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया हैं। इससे लोगों में प्रसन्नता दिख रही हैं। मानसून के आगमन से किसान काफी खुश हैं। किसानों ने बताया कि इस साल समय से मानसून आ गया हैं। बुधवार की रात वर्षा होने के बाद किसानों ने गुरूवार को धान, गोभी का बिचड़ा लगाए। किसानों ने अन्य खरीफ फसल मकई, अरहर, उड़द, मरुआ आदि की भी बोआई की। हालांकि कुछ किसानों ने करीब एक पखवाड़ा पहले ही खेतों में पटवन कर धान का बिचड़ा लगाया था। वही कुछ किसानों ने मरूआ का बिचड़ा भी लगाए थे। जिसे भीषण गर्मी से बचाने के लिए किसान एक दो दिन बीच करके रात में पटवन कर रहे थे। फिर भी मरूआ का बिचड़ा झुलसने लगा था। अब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.