हाजीपुर, नवम्बर 10 -- लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड के बसंता जहानाबाद पंचायत के वार्ड नंबर तीन में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आमजनों को दी जाने वाली सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मालूम हो की सभी नागरिकों के लिए निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस की शुरुआत 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के स्तर पर समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी और इससे होने वाले फायदों को बताया गया। राष्ट्रीय लोक अदा...