हाजीपुर, जनवरी 7 -- लालगंज, संवाद सूत्र। करताहां थाना की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उसने दो कार पर सवार होकर अपराध की घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधियों में से 06 अपराधियों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मंगलवार की शाम करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद संध्या गश्ती में गर्मियां में थे। उन्हें सूचना मिली कि सातिर अपराधकर्मी प्रियांशु कुमार उर्फ चुन्नु सा.-गुड़मिया थाना करताहां अपने 10-12 शातिर अपराधकर्मियों के साथ किसी लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए एक लाल रंग की अल्टो कार और एक अन्य उजला रंग की कार पर सवार होकर ग्राम पातेपुर से कालादास मठ की तरफ बढ़ रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गुड़‌मिया से कालादास मठ के पास पह...